Showing posts with label html. Show all posts
Showing posts with label html. Show all posts

HTML एडिटर




HTML एडिटर एक प्रकार की सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन है जिसके द्वारा यूजसे एक खेबपेज
को निर्मित कर सकते हैं , उसे देख सकते हैं तथा उसका संपादन एवं उसमें बदलाव कर
सकते हैं । हालांकि किसी टेक्स्ट एडिटर , जैसे कि नोटपेड को भी किसी वेबपेज के निर्माण
के लिए HTML कोड को लिखने हेतु प्रयोग किया जा सकता है , परंतु विशिष्ट HTML
एडिटर्स द्वारा सुविधाएँ तथा अतिरिक्त क्रियात्मकता प्रदान की जाती है । उदाहरण के लिए
कई HTML एडिटर्स , HTML के साथ साथ अन्य संबंधित टेक्नोलॉजी जैसे CSS XML तथा
JavaScript के प्रबंधन की सुविधा भी प्रदान करते हैं ।

HTML एडिटर्स डेवलपर्स की उन्नत कोड लिखने में एवं किसी भी समस्या के समाधान तथा
वेबसाइट निर्माण के समय होने वाली किसी भी प्रकार की जटिलता को दूर रखने में
सहायता करते हैं । HTML एडिटर किसी HTML कोड में त्रुटियों की पहचान भी कर सकते
हैं , जिसके कारण डेवलपर को स्वयं HTML कोड की प्रत्येक लाइन को जांचने को
आवश्यकता नहीं होती ।